पानीपत: चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग के जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर किया गया। जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, मजदूर संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक, अखिल भारतीय क्षेत्र मजदूरी यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा आदि संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान, मजदूर कर्मचारी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरे। जिला प्रशासन के मार्फत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जयकरण कादियान, सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य मनोज कुमार व जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने किया। सीटू के गीता कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय से विशाल जुलूस निकाला और जीटी रोड लालबत्ती चौक से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचा।
पानीपत: चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2025, 17:15 IST
पानीपत: चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
