स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रवीण सांगवान ने किया स्कूलों का दौरा : रोहतक

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को पुख्ता करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रवीण सांगवान ने शनिवार को रोहतक के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्राह्मणवास, सेक्टर-2, सेक्टर-34 और खरावड़ के राजकीय विद्यालयों में जाकर इंफ्रास्ट्रक्चर और मूल सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सांगवान ने स्कूलों को मूल सुविधाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय पूर्णतः स्वच्छ, सुरक्षित और कार्यशील होने चाहिए। पेयजल की गुणवत्ता और वाटर टंकियों की नियमित सफाई में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। मरम्मत कार्यों में भी देरी नहीं चलेगी। स्कूलों को इंफ्रा सुधार के लिए मिली 1 लाख रुपये की ग्रांट का समय पर प्रयोग करने को कहा गया। दौरे के बाद संयुक्त निदेशक ने जिला अधिकारियों और प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली प्रयोगशाला होता है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी, अन्य अधिकारी व प्राचार्य मौजूद रहे।

स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रवीण सांगवान ने किया स्कूलों का दौरा : रोहतक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रवीण सांगवान ने किया स्कूलों का दौरा : रोहतक #VaranasiLiveNews