करनाल में जिला नागरिक अस्पताल की बिजली गुल, ओपीडी के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी

शहर के जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ओपीडी के व्यस्त समय के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल की बिजली गुल होते ही वार्डों, ओपीडी कक्षों और जांच केंद्रों में अंधेरा छा गया जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। ओपीडी में सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर एक बजे अचानक बिजली चली गई और अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई कमरों में पंखे और कूलर बंद हो गए जिससे उमस और गर्मी के कारण मरीज बेहाल नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हुई। --- टॉर्च और मोबाइल फ्लैश लाइट के सहारे चला उपचार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण डॉक्टरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई डॉक्टरों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट और टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की। अस्पताल के कुछ हिस्सों में बैकअप व्यवस्था भी पूरी तरह कारगर साबित नहीं हुई, जिसके चलते काफी देर तक अंधेरे जैसी स्थिति बनी रही। मरीजों ने बताया कि जांच करवाने और पर्ची बनवाने में भी काफी समय लगा। कंप्यूटर सिस्टम बंद होने से कई कार्य प्रभावित हुए। गर्मी और अव्यवस्था से बढ़ी मरीजों की मुश्किलें बिजली कटौती के दौरान अस्पताल परिसर में गर्मी और उमस के कारण हालात और खराब हो गए। वार्डों में भर्ती मरीज भी परेशान दिखाई दिए। परिजनों को हाथ से पंखा झलते देखा गया। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना था कि जिला स्तर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बिजली का बैकअप मजबूत होना चाहिए ताकि मरीजों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नारनौल में जिला नागरिक अस्पताल की बिजली गुल, ओपीडी के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में जिला नागरिक अस्पताल की बिजली गुल, ओपीडी के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी #VaranasiLiveNews