अयोध्या: स्कूली वैन ने दो साल के मासूम को कुचला, पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा बालक; इकलौता बेटा था

यूपी के अयोध्या में शनिवार सुबह दो बहनों को स्कूल ले जाने के लिए घर के बाहर रुकी स्कूली वैन परिवार के इकलौते चिराग की जिंदगी छीन ले गई। बहनों के पीछे घर से निकला दो वर्षीय अयांश वैन के नीचे आ गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है। घटना इनायतनगर क्षेत्र के मुकीमपुर पूरे चौरिहन की है। यहां के निवासी रमाशंकर तिवारी की बेटियां दिव्यांशी उर्फ शुभी और दीप्ति रिवर व्यू इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे बच्चों को लेने के लिए वैन पहुंची। बहनों के पीछे भाई भी बाहर निकल आया गांव के अन्य बच्चों को बैठाने के बाद चालक हरिमोहन पाठक निवासी डोभियारा पूरे नंदलाल ने वैन को दिव्यांशी और दीप्ति को बैठाने के लिए रोका। इसी दौरान दोनों बहनों के पीछे उनका छोटा भाई अयांश भी बाहर निकल आया। चालक ने बच्चियों को बैठाने के बाद वैन आगे बढ़ा दी। अयांश पहिये के नीचे आ गया और वाहन के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे लेकर चला गया। मां कविता तिवारी स्थानीय लोगों की मदद से घायल बेटे को जिला अस्पताल ले गईं, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता रमाशंकर दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

#CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अयोध्या: स्कूली वैन ने दो साल के मासूम को कुचला, पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा बालक; इकलौता बेटा था #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaPolice #VaranasiLiveNews