ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 4.71 करोड़ कीमत के 942 किलोग्राम मादक पदार्थ किए नष्ट
पुलिस के मालखानों में कई साल से करोड़ों के नशे का सामान जमा था। सुनवाई हो जाने के बाद भी इनको नष्ट नहीं कराया जा सका था। बुधवार को ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने आठ थानों में जमा नशे के इस सामान को नष्ट करा दिया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग थानों से जुड़े कुल 60 अभियोगों में जब्त 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 4.71 करोड़ आंकी गई। मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में यह कार्रवाई बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर में पूरी कराई गई। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 30, 2026, 06:20 IST
ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण #VaranasiLiveNews
