मेरा गांव मेरी शान: पीएमश्री स्कूल गंगवा तैयार कर रहा प्रदेश टॉपर

शिक्षा के क्षेत्र में गांव गंगवा नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस गांव में बना जिले का पहला पीएमश्री विद्यालय प्रदेश के टॉपर तैयार कर रहा है। पिछले चार साल से इस स्कूल के विद्यार्थी टॉपर की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। यहां के विद्यार्थी विज्ञान में भी अपना नाम चमकाने का काम कर रहे हैं। पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियाें का साइंस मॉडल स्टेट लेवल पर प्रथम आया था। गांव की पंचायत ने पिछले तीन साल में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम स्कूल पर खर्च की है। कीगांव में चिकित्सा के लिए अधिक सुविधाएं नहीं है। महाग्राम गंगवा में चिकित्सा के नाम पर केवल आरोग्य अस्पताल ही उपलब्ध है। महाग्राम गंगवा का पीएमश्री स्कूल नए रिकॉर्ड बना रहा है। पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य जयभगवान वर्मा ने बताया कि इस साल हमारे स्कूल में 123 नए विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोड़ कर हमारे स्कूल में आए हैं। पिछले साल भी करीब 125 विद्यार्थी निजी स्कूलों से पीएमश्री में आए थे। नामी स्कूलों को छोड़कर हमारे बच्चे आए थे। सरपंच भगवान दास स्कूल के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। करीब दो हजार विद्यार्थियों की क्षमता का शेड बनवाया गया है। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से यह शेड बनवाया गया था। खंड व जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए अक्सर इसी स्कूल का चयन किया जाता है। पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य जयभगवान वर्मा ने बताया कि पिछले सत्र में हमारे 258 विद्यार्थी 12कक्षा में पेपर देने गए थे। शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। 128 बच्चों ने मेरिट, 36 बच्चों ने 90 से ज्यादा, 11 बच्चों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। हमारी छात्रा पूनम साइंस में प्रदेश में टॉपर रही थी। हमारा स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम, यूनिवर्सिटी की लैब, लाइब्ररेरी हमारे स्कूल में है। हमारे विद्यार्थी साइंस ड्रामा में भी प्रदेश में प्रथम रही। हमारे विद्यार्थी फुटबाल में भी नेशनल लेवल पर मेडल ले चुकी है।

मेरा गांव मेरी शान: पीएमश्री स्कूल गंगवा तैयार कर रहा प्रदेश टॉपर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मेरा गांव मेरी शान: पीएमश्री स्कूल गंगवा तैयार कर रहा प्रदेश टॉपर #VaranasiLiveNews