श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से की करवाचौथ पूजा
करवा चौथ पर श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाएं पूजा की थाल लेकर पहुंचीं। रंग-बिरंगी साड़ियों और पारंपरिक आभूषणों में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। पूजा के दौरान मोना नरूला ने महिलाओं को करवा चौथ की कथा सुनाई। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और अपने सुहाग की रक्षा व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा की थाल में पूजन सामग्री, शृंगार की वस्तुएं और प्रसाद सजाया गया था। सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से की करवाचौथ पूजा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 13:33 IST
श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से की करवाचौथ पूजा #VaranasiLiveNews
