VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार; नौ लोग घायल

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र की छलेसर चौकी के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर सानिबार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वृंदावन घूमने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रही बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार कुल 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चार घायलों को आरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार; नौ लोग घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार; नौ लोग घायल #VaranasiLiveNews