Video: कुल्लू में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जिला परिषद कुल्लू के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शनिवार को जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान सदस्यों ने पूर्ण सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनहित के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपायुक्त ने सभी सदस्यों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विजयी होकर जिला परिषद का हिस्सा बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर पर विकास कार्यों को सही दिशा देने में जिला परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य सदन की गरिमा बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, हमारा सामूहिक लक्ष्य कुल्लू जिले के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास होना चाहिए।

Video: कुल्लू में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 16:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: कुल्लू में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ #VaranasiLiveNews