दिल्ली: बिजवासन के लोगों की मांग पूरी, डीटीसी ने शुरू की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) ने बिजवासन और आसपास के इलाकों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से बिजवासन, भरथल, बामनोली, समालखा और कापसहेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। नई देवी इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ बिजवासन गांव में किया गया। इस मौके पर द्वारका सेक्टर-2 स्थित डीटीसी डिपो के मैनेजर आशुतोष और गांव के बुजुर्गों ने नारियल फोड़कर बस रूट की शुरुआत की। समारोह की अध्यक्षता चौधरी चंदगी राम ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने डीटीसी डिपो मैनेजर आशुतोष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। नई बस सेवा शुरू करने के लिए डीटीसी का आभार जताया। इस दौरान भगवान सिंह राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। डीटीसी डिपो मैनेजर आशुतोष ने कहा कि बिजवासन विकास समिति और पूर्व उप-महापौर प्रवीण राणा की ओर से उठाई गई यह मांग जायज थी। उन्होंने बताया कि नई बस सेवा शुरू होने से द्वारका क्षेत्र से बिजवासन की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय लोगों, खासकर छात्रों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी। अब इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से उनका समय बचेगा और यात्रा आसान होगी। यह बस सेवा डी-9919 रूट पर चलेगी। इसका मार्ग द्वारका मोड़ से शुरू होकर एनएसआईटी, डीपीएस स्कूल मटियाला, महावीर एन्क्लेव, द्वारका कोर्ट, इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, यशोभूमि मेट्रो स्टेशन, भरथल, बिजवासन, कापसहेड़ा मोड़ होते हुए कापसहेड़ा बॉर्डर तक रहेगा। वापसी मार्ग भी इसी रूट से होगा। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा से क्षेत्र के

दिल्ली: बिजवासन के लोगों की मांग पूरी, डीटीसी ने शुरू की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 15:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: बिजवासन के लोगों की मांग पूरी, डीटीसी ने शुरू की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा #VaranasiLiveNews