नारनौल: युवा साथी ग्रुप व उड़ान ट्रस्ट ने आईएएस नीतीश कुमार का किया भव्य सम्मान संघर्ष की कहानी बनी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के संयुक्त तत्वावधान में नवनियुक्त आईएएस अधिकारी नीतीश कुमार का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य पर अडिग रहे तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्रद्धानंद और माता केला देवी को देते हुए कहा कि उनके संस्कार, मार्गदर्शन और विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर संस्था की ओर से आईएएस नीतीश कुमार, उनके माता-पिता तथा उनके पैतृक गांव खटोटी कलां से आए अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

नारनौल: युवा साथी ग्रुप व उड़ान ट्रस्ट ने आईएएस नीतीश कुमार का किया भव्य सम्मान संघर्ष की कहानी बनी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल: युवा साथी ग्रुप व उड़ान ट्रस्ट ने आईएएस नीतीश कुमार का किया भव्य सम्मान संघर्ष की कहानी बनी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा #VaranasiLiveNews