रोहतक में ईद पर अदा की नमाज

ईद पर शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। शहर की लाल मस्जिद व नूरानी मस्जिद में समाज को हजारों लोग पहुंचे। यहां लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले मिले। साथ ही आपसी भाईचारे और देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर की मस्जिदों में रौनक नजर आई। "रोहतक की नूरानी मस्जिद में सुबह आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी।"नूरानी मस्जिद के इमाम मोहम्मद जकरिया ने नमाज संपन्न कराई।

रोहतक में ईद पर अदा की नमाज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 08:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक में ईद पर अदा की नमाज #VaranasiLiveNews