VIDEO: नैनीताल में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर, लेनदेन प्रभावित
मंगलवार को नैनीताल के एसबीआई, एचडीएफसी बैंक में सुबह साढ़े 10 बजे कई उपभोक्ता परेशान नजर आए। लोगों ने कहा शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश के कारण बैंक बंद रहे थे। अब मंगलवार को भी उनके काम नहीं हो सके। नैनीताल बैंक के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि 2015 से हमारी मांग को सरकार कोई तवज्जो नहीं दे रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और इंडियन बैंक एसोसिएशन की ज्वाइंट फोरम का आपस में एग्रीमेंट भी हुआ है। जो अप्रूव होकर 2 साल से फाइनेंस मिनिस्ट्री में गया हुआ है, लेकिन मिनिस्ट्री की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है। आईटी सेक्टर हो या एलआईसी सेक्टर हो या रिजर्व बैंक, सभी जगह पांच दिनी वर्किंग डे लागू है। बैंक कर्मियों पर ही अत्याचार हो रहा है। नैनीताल में हड़ताल के चलते मंगलवार को सभी बैंकों का मिलकर करीब 60 से 65 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस मौके पर शिखर शाह, रोहित केशले, गौरव तिवारी, अंकित भट्ट, अतुल शाह, हर्ष शाह, अरुण, समीर राज, मोहन जोशी, राहुल शाह, योगेश शाह, पंकज खुल्बे, अनिल कुलोरा, रोशन बिष्ट, रमेश बिष्ट, चंदन राजपूत आदि मौजूद रहे।
VIDEO: नैनीताल में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर, लेनदेन प्रभावित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 12:39 IST
VIDEO: नैनीताल में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर, लेनदेन प्रभावित #VaranasiLiveNews
