अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ी मसूरी अल्ट्रा मैराथन, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार सुबह दूसरे मसूरी अल्ट्रा मैराथन का उत्साह और उमंग के साथ आगाज हुआ। मैराथन का शुभारंभ अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने धावकों को झंडी दिखाकर किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 1141 से अधिक धावकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दौड़ के प्रति अपना जुनून और जज्बा दिखाया। सुबह से ही शहर में मैराथन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
#CityStates #Dehradun #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ी मसूरी अल्ट्रा मैराथन, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम #CityStates #Dehradun #VaranasiLiveNews
