VIDEO: मैनपुरी में बड़ा हादसा, रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुए हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात को परिवार सहित टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात को मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गई।
VIDEO: मैनपुरी में बड़ा हादसा, रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 13:04 IST
VIDEO: मैनपुरी में बड़ा हादसा, रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल #VaranasiLiveNews
