मॉकड्रिल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, कई पर्यटक फंसे, रेस्क्यू किया गया
पहाड़ों की रानी मसूरी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त मॉकड्रिल की गई। इस दौरानराष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिली।जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।कई पर्यटक फंसे रहे। और जाम की स्थिति बन गई। साथ ही, एक वाहन के खाई में फिसलने की भी सूचना मिली। पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।मॉकड्रिल के दौरान टीमों के बीच तालमेल, संचार व्यवस्था और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया। सीओ जगदीश पंत ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय जनहानि को कम करना और राहत कार्यों को प्रभावी बनाना है।
मॉकड्रिल:राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन,कई पर्यटक फंसे, रेस्क्यू किया गया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:54 IST
मॉकड्रिल:राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन,कई पर्यटक फंसे, रेस्क्यू किया गया #VaranasiLiveNews
