Video: देवी भागवत महायज्ञ में पहुंचे विधायक सुदर्शन सिंह बबलू

चिंतपूर्णी के निकट बाबा माईदास समाधि स्थल पर आयोजित देवी भागवत पुराण महायज्ञ में शनिवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विशेष रूप से शिरकत की। महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक पंकज कालिया, अंकुर कालिया, बृज मोहन कालिया, गोविंद कालिया, संजय कालिया और रोहित कालिया ने विधायक बबलू का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक डॉ. राम कुमार कौल ने भी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को कथा स्थल पर सम्मानित किया। विधायक बबलू ने देवी भागवत कथा में भाग लेकर धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। इस मौके पर विधायक बबलू ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। देवी भागवत पुराण महायज्ञ जैसे कार्यक्रम लोगों को अपनी धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं। महायज्ञ में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। वहीं इस पावन अवसर पर महंत उपेंद्र पराशर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शर्मा, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया, सलोचना देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Video: देवी भागवत महायज्ञ में पहुंचे विधायक सुदर्शन सिंह बबलू #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: देवी भागवत महायज्ञ में पहुंचे विधायक सुदर्शन सिंह बबलू #VaranasiLiveNews