जींद: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दबलैन में लंगर हॉल की रखी आधारशिला
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ऋषि-मुनि, साधु और संत सभ्य समाज की अमूल्य धरोहर हैं। महापुरुषों की स्मृति को संजोए रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है, क्योंकि संतों के संस्कार, विचार और आदर्श युगों-युगों तक प्रासंगिक रहते हैं। उनकी शिक्षाओं को अपनाकर मनुष्य कल्याण और मोक्ष की राह पर आगे बढ़ सकता है। मंत्री रविवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दबलैन स्थित महर्षि वाल्मिक मंदिर में आयोजित लंगर हाल के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर लंगर हाल की आधारशिला रखी और मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब कल्याण और उत्थान के विजन के साथ कार्य कर रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं गांव-ढाणियों तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव दबलैन में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि पंचायत को दी जा चुकी है। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।
जींद: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दबलैन में लंगर हॉल की रखी आधारशिला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:44 IST
जींद: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दबलैन में लंगर हॉल की रखी आधारशिला #VaranasiLiveNews
