मेरठ: सौरभ की मां रेनू देवी और पूनम पंडित जेल अधीक्षक से मिलीं, मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग
मेरठ में सौरभ की मां रेनू देवी और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित उनकी बुआ के साथ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेलों में रखने की मांग की। रेनू देवी ने आरोप लगाया कि मुस्कान और साहिल के परिजन उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे राहुल उर्फ बबलू का एक्सीडेंट कराने का भी आरोप लगाया, जिसमें राहुल को चोटें आईं। वहीं, पूनम पंडित ने कहा कि यदि मुस्कान और साहिल हाईकोर्ट जाते हैं, तो वह सुप्रीम कोर्ट में उनकी फांसी की सजा की मांग करेंगी।
मेरठ: सौरभ की मां रेनू देवी और पूनम पंडित जेल अधीक्षक से मिलीं, मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 12:10 IST
मेरठ: सौरभ की मां रेनू देवी और पूनम पंडित जेल अधीक्षक से मिलीं, मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग #VaranasiLiveNews
