दिल्ली: हीट वेव से निपटने को एमसीडी का एक्शन प्लान तैयार

राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने हीट वेव से निपटने के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि यह योजना डीडीएमए के हीट वेव एक्शन प्लान-2026 के अनुरूप बनाई गई है। योजना के तहत निगम कार्यालयों, स्कूलों, डिस्पेंसरी और सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पेयजल, पंखे और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए छाया, पानी और ओआरएस किट की सुविधा होगी, जबकि सफाई कर्मचारियों को भी विशेष राहत दी जाएगी। अस्पतालों में कूलिंग व्यवस्था मजबूत करने और कचरे के समय पर निस्तारण पर भी जोर दिया गया है। सत्या शर्मा ने नागरिकों से गर्मी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली: हीट वेव से निपटने को एमसीडी का एक्शन प्लान तैयार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: हीट वेव से निपटने को एमसीडी का एक्शन प्लान तैयार #VaranasiLiveNews