हिसार: हर दिन की छोटी कोशिश से माया ने लगाए 2500 पौधे
हिसार की माया ने करीब 8 साल पहले पौधे लगाने का यह अभियान शुरू किया था। जहां भी महिला को कचरा दिखाई देता। वहां वह पहले सफाई करती और फिर पौधे लगाती। इस काम की प्रेरणा माया को उनके पति हरि सिंह से मिली जो पहले से ही पर्यावरण के लिए काम कर रहे थे। अपने पति का साथ देने के लिए माया ने इस काम को दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। माया ने कहा हमारा रोज का पहला काम यही होता है कि आज किस जगह को साफ करके वहां पौधे लगाने हैं और हरियाली बढ़ानी है। इसके लिए हमारी टीम सुबह 5 बजे ही काम पर लग जाते हैं। हम ऐसी जगहों को चुनते हैं जहां सफाई और हरियाली दोनों की जरूरत होती है। अभी तक माया अपने पति और टीम के साथ मिलकर करीब 2500 पौधे लगा चुकी हैं। जहाजपुल, मिल गेट, हवाई अड्डा, सिटी थाना और सेक्टर जैसे कई इलाकों में परिवार ने कई पौधे लगाए हैं।
हिसार: हर दिन की छोटी कोशिश से माया ने लगाए 2500 पौधे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:33 IST
हिसार: हर दिन की छोटी कोशिश से माया ने लगाए 2500 पौधे #VaranasiLiveNews
