अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन, प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग

अमृतसर में प्रेस की आज़ादी बहाल करो संघर्ष समिति” के आह्वान पर अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर जुबानबंदी और कथित झूठे मुकदमों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न जनसंगठनों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पत्रकार मनिंदर सिद्धू, आरटीआई कार्यकर्ता मानिक गोयल, मनदीप मक्कड़, मिंटू गुरूसरिया समेत करीब दस लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में दर्ज मामले लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सवाल उठाने वालों को झूठे केस दर्ज कर दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि डिजिटल माध्यमों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पेज व चैनलों पर कथित रूप से झूठी कॉपीराइट स्ट्राइक कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दबाव की नीतियां बंद नहीं की गईं तो आंदोलन को पूरे पंजाब में तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम-2 गुरमंदर सिंह और एसपी हरपाल सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री तक मांग पत्र पहुंचाने का आश्वासन दिया।

अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन, प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में डीसी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन, प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग #VaranasiLiveNews