Mandi: करसोग में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

करसोग में 77वें उपमडंल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में किया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर ध्वजारोहण कर पुलिस, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउंट एंड गाइड और रेंजर्स एडं रोवर्स द्धारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। उपमंडलाधिकारी ने इस अवसर पर शहीद स्मारक जाकर देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था, तभी से इस दिन को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हर एक देशवासी को सशक्त किया है। आज देश ने तरक्की की जिन उंचाईयों को छुआ है, वह केवल हमारे लोकतंत्र से मिली गणतान्त्रिक शक्तियों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब इस गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रण ले की महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसी अनेक पुण्य-आत्माओं की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से बचाना होगा, तभी गणतंत्र को अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान देने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी गयारु राम, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगरनाथ की पत्नी मालतू देवी, पदमश्री नेक राम शर्मा को इस अवसर पर शाॅल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा आपदा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी, उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्धारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभागियों, मार्चपास्ट प्रस्तुत करने वाले पुलिस, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी, एनएसएस रेंजर्स एंड रोवर्स और नगर पंचायत करसोग के लगभग एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को भी समृति चिन्ह व प्रस्सति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरिओम शर्मा, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बंसी लाल, डीएसपी चांद किशोर, नायब तहसीलदार करसोग राहुल शर्मा, भडारणु पंचायत के प्रदान दलीप गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Mandi: करसोग में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 15:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: करसोग में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह #VaranasiLiveNews