Mandi: गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध सुकेत देवता मेले के लिए अपनी कोठी महोग से रवाना
23-27 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला में शिरकत करने को पहुच रहे देव गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध की देव यात्रा करसोग के अपने मूल स्थान महोग से बुधवार को रवाना हो गए। करीब 180 वर्षों के बाद यह देव यात्रा सुंदरनगर पहुंचेगी, जिसे लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।देवता के कारदार टी.सी. ठाकुर, मुख्य भंडारी हुकम चंद ठाकुर तथा मंदिर कमेटी के प्रधान ध्यान सिंह ठाकुर ने बताया कि 18 मार्च को महोग मंदिर करसोग से देव यात्रा रवाना हो गई।करीब 170 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए ठहराव, भोजन और स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को पहले दिन देव यात्रा महोग मंदिर से प्रस्थान कर करसोग के पुराने बाजार पहुंचेगी।दोपहर का भोजन केलोथार में होगा, जबकि रात्रि पड़ाव श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर करसोग में रहेगा।19 मार्च को दूसरे दिन सुबह का भोजन करसोग में होगा रात्रि पड़ाव श्री महामाया मंदिर पांगणा में रहेगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को तीसरे दिन सुबह का भोजन पांगणा में होगा तथा रात्रि पड़ाव श्री कमरुनाग मंदिर रोहांडा में रहेगा। 21 मार्च को चौथे दिन सुबह का भोजन रोहांडा में होगा और रात्रि पड़ाव श्री कामाक्षा भगवती मंदिर जयदेवी में रहेगा।उन्होंने बताया 22 मार्च को 5वें दिन सुबह का भोजन जयदेवी में करने के बाद देव यात्रा सुंदरनगर पहुंचेगी। यहां 22 से 24 मार्च तक देवता के ठहरने और भोजन की व्यवस्था होगी, जबकि 24 से 25 मार्च तक सुपर बाजार सुंदरनगर में देवताओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
Mandi: गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध सुकेत देवता मेले के लिए अपनी कोठी महोग से रवाना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:19 IST
Mandi: गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध सुकेत देवता मेले के लिए अपनी कोठी महोग से रवाना #VaranasiLiveNews
