Mandi: मंडी जिले को 30 नए डॉक्टर मिले, 30 पीजी और मिलेंगे, एमडी की परीक्षा का परिणाम आने पर मिलेगी नियुक्ति
मंडी जिले को हाल ही में 30 नए डॉक्टर मिले हैं जबकि आने वाले समय में 30 पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर मिलने जा रहे हैं। अभी जिले में डॉक्टरों के 105 खाली चल रहे हैं। सीएमओ मंडी डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि जिले में खाली चल रहे पदों की सूची प्रदेश सरकार को भेजी गई थी। हाल ही में 30 नए डॉक्टरों की तैनाती हुई है जिसमें से 26 ने ज्वाइन कर लिया है। जिले में मौजूदा समय में डॉक्टरों के 105 पद खाली चल रहे हैं और इन्हें भरने की प्रक्रिया भी जारी है। प्रदेश सरकार ने 30 नए पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों की तैनाती के अस्थायी आदेश जारी कर दिए हैं। यह सभी अपनी एमडी की परीक्षा के परिणाम के बाद यहां ज्वाइन करेंगे। इनके ज्वाइन होने के बाद जिला में चल रही डॉक्टरों की अधिकतर कमी को पूरा कर लिया जाएगा। डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि जिले को मिले 30 नए डॉक्टरों को उन स्थानों पर तैनाती दी गई है जहां पर डॉक्टरों के पद पूरी तरह से खाली चल रहे थे। बहुत से पीएचसी और सीएचसी ऐसे थे जहां डॉक्टरों की कमी थी। उस कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। भविष्य में भी यही प्रयास रहेगा कि नए डॉक्टरों को ऐसे स्थानों पर ही तैनाती दी जाए जहां उनकी बहुत ज्यादा जरूरत है ताकि लोगों को घर द्वार पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Mandi: मंडी जिले को 30 नए डॉक्टर मिले, 30 पीजी और मिलेंगे, एमडी की परीक्षा का परिणाम आने पर मिलेगी नियुक्ति #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2025, 13:54 IST
Mandi: मंडी जिले को 30 नए डॉक्टर मिले, 30 पीजी और मिलेंगे, एमडी की परीक्षा का परिणाम आने पर मिलेगी नियुक्ति #VaranasiLiveNews
