Mandi: एक महीने बाद पुराने स्वरूप में लौटे बाबा भूतनाथ, माखन उतारकर हुआ जलाभिषेक

छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर अगर आज अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो उसका मुख्य कारण बाबा भूतनाथ का यह प्राचीन मंदिर ही है। क्योंकि 1527 ई. में इस मंदिर निर्माण के साथ ही आज के मौजूदा मंडी शहर की स्थापना हुई थी। यही कारण है कि बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा है। तारा रात्रि को बाबा भूतनाथ की पींडी पर जो माखन का लेप चढ़ाया जाता है उसे शिवरात्रि वाले दिन ही उतारकर भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। आज करीब एक महीने बाद बाबा भूतनाथ दोबारा अपने पींडी स्वरूप में नजर आए और इनका जलाभिषेक किया गया। बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि बाबा भूतनाथ में रात्रि 3 बजे से शिवरात्रि महोत्सव की शुरूआत हो गई है। विधिवत पूजन के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया है। वहीं, बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। लोग देर रात से ही लाईनों मंे खड़े होकर बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। स्थानीय निवासी भूमिका ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शिवरात्रि का व्रत रखा है और वे शिवरात्रि पर हर बार बाबा भूतनाथ मंदिर में आकर दर्शन करके आशीवार्द प्राप्त करती हैं। आईआईटी स्टूडेंट हरियाणा निवासी अंकिता गर्ग ने बताया कि उन्होंने मंडी की शिवरात्रि के बारे में काफी कुछ सुन रखा था और इस बार उन्हें इसे साक्षात देखने का मौका मिल रहा है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Mandi: एक महीने बाद पुराने स्वरूप में लौटे बाबा भूतनाथ, माखन उतारकर हुआ जलाभिषेक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: एक महीने बाद पुराने स्वरूप में लौटे बाबा भूतनाथ, माखन उतारकर हुआ जलाभिषेक #VaranasiLiveNews