Mandi: नवरात्र में माता बगलामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रास्ता बंद होने के बावजूद नहीं थमी भक्तों की भीड़

पंडोह क्षेत्र स्थित माता बगला मुखी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। रास्ता बाधित होने के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंदिर तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्ष 2025 की भारी बारिश के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिलकर एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था, लेकिन हाल ही में जलस्तर बढ़ने के कारण वह मार्ग भी बह गया और अब पूरी तरह बंद हो चुका है। इसके बावजूद भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालु अब रोपवे के माध्यम से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। रोपवे सुविधा के कारण भक्त सीधे मंदिर के समीप पहुंचकर माता के दर्शन कर पा रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा काफी आसान हो गई है। मंदिर के प्रधान टेक चंद जी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकतर भक्त रोपवे के माध्यम से ही मंदिर पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मार्ग बाधित होने के बावजूद भक्तों की आस्था अडिग है और हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।

Mandi: नवरात्र में माता बगलामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रास्ता बंद होने के बावजूद नहीं थमी भक्तों की भीड़ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 11:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: नवरात्र में माता बगलामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रास्ता बंद होने के बावजूद नहीं थमी भक्तों की भीड़ #VaranasiLiveNews