शाहजहांपुर में मानवता वेलफेयर सोसाइटी ने किया शरबत वितरण, पौधे भी बांटे

शाहजहांपुर में मानवता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चिनौर तिराहा पर शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे बांटे गए। संस्था के संस्थापक अमित श्रीवास्तव ने लोगों से पौधा लगाने पर जोर दिया। कहा कि एक पौधा अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अवश्य लगाएं, ताकि हम एक हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण उन्हें उपहार स्वरूप दे सकें। पौधों की नियमित देखभाल करें। एक पौधा न केवल पर्यावरण का रक्षक है, बल्कि भावी पीढ़ी की सुरक्षा का प्रतीक भी है। जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया, रिया शुक्ला, रागिनी, नीरा, अंकिता, अनुराधा, मोहम्मद शादान, ईशा शगुन आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में मानवता वेलफेयर सोसाइटी ने किया शरबत वितरण, पौधे भी बांटे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2025, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शाहजहांपुर में मानवता वेलफेयर सोसाइटी ने किया शरबत वितरण, पौधे भी बांटे #VaranasiLiveNews