सोनभद्र में साइबर ठगी, गुजरात-आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों तक फैला ठगी का जाल;video
सोनभद्र में साइबर ठगी के मामले में सत्य सनातन ट्रस्ट जैसी चार और संस्थाओं का नाम सामने आया है। इसमें दो संस्थाएं सोनभद्र के पते की हैं। भोपाल से पकड़े गए तीनों जालसाजों से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी हासिल हुई है। यही नहीं इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ आठ नहीं, गुजरात-आंध्र प्रदेश सहित दस राज्यों तक फैला मिला है। मंगलवार की देर रात तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोनभद्र पहुंची पुलिस बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि अलग-अलग संस्थाएं बनाकर ठगी के इस अंतरराज्यीय गिरोह ने महज चार दिन में (13 से 16 मार्च 2026) रीवा से ठगी को अंजाम देते हुए सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते में चार करोड़ से अधिक की रकम मंगवाई और उसे 150 से अधिक खातों में ट्रांसफर भी करा लिया।
सोनभद्र में साइबर ठगी, गुजरात-आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों तक फैला ठगी का जाल;video #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 14:40 IST
सोनभद्र में साइबर ठगी, गुजरात-आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों तक फैला ठगी का जाल;video #VaranasiLiveNews
