फगवाड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या

मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार रात को 7.30 बजे शिव मंदिर सेवादार कमेटी के सदस्यों द्वारा मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन किया गया और भजन संध्या आरंभ की गई। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली ने नाच गाकर भोलेनाथ का गुणगान किया। भजन संध्या उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत प्रभाकर, इंदरजीत करवल, अरुणा गुप्ता, कविता सूद, रिंकल सिंगला, रमन छाबड़ा, हर्ष भल्ला, राजिंदर वर्मा, रमन नेहरा, बॉबी अरोड़ा, बॉबी चम्म, तमन्ना पाठक आदि उपस्थित थे।

फगवाड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 09:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या #VaranasiLiveNews