कैलाश विदाई से पहले मां नंदा का हुआ सोलह श्रृंगार, भजन-कीर्तन के बीच नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

श्रीनगर स्थित मां नंदा देवी मंदिर में 12 सितंबर से चल रहे नंदा अष्टमी के धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुए। कैलाश विदाई से पहले श्रद्धालुओं ने मां नंदा का हल्दी से पूजन कर सोलह श्रृंगार किया और उन्हें वस्त्र, आभूषण व नथ पहनाई। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन और पारंपरिक मांगल गीत गाकर मां नंदा का गुणगान किया। कैलाश विदाई की बेला में मंदिर परिसर का माहौल भावुक हो गया और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पुजारी धीरेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मां नंदा के प्रति गहरी आस्था है और अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कैलाश विदाई से पहले मां नंदा का हुआ सोलह श्रृंगार, भजन-कीर्तन के बीच नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कैलाश विदाई से पहले मां नंदा का हुआ सोलह श्रृंगार, भजन-कीर्तन के बीच नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें #VaranasiLiveNews