लखनऊ में अतिक्रमण हटाते समय व्यापारी की तबीयत बिगड़ने से मौत, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक मार्केट में शनिवार दोपहर 12 बजे नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम की व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई के दौरान टीम के कर्मचारियों ने टड़ियन मंदिर गेट से हनुमान मंदिर तक जलकल विभाग के दफ्तर की चारदीवारी पर अवैध रूप से खुली एक दर्जन दुकानों को हटाया। वहीं, दुकान संख्या एस-125 से 170 और पी-1 से 115 तक करीब 40 दुकानों पर पड़े टिनशेड जेसीबी से गिरा दिए। सड़क पर सब्जी मंडी तक के अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए। इस दौरान घबराए दोना पत्तल कारोबारी कुशल बलेचा (60) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें केजीएमयू के लारी अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। इससे व्यापारी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने ई ब्लॉक रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने में जुटी रही। राजाजीपुरम व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि दोना पत्तल के दुकानदार कुशल बलेचा की दुकान का टिनशेड गिराते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और अन्य व्यापारी उन्हें आननफानन केजीएमयू ले गए। व्यापारियों का आरोप था कि विभाग ने पहले से कोई नोटिस जारी नहीं किया था। इस कारण कारोबारियों को अपना सामान हटाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला।

लखनऊ में अतिक्रमण हटाते समय व्यापारी की तबीयत बिगड़ने से मौत, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ में अतिक्रमण हटाते समय व्यापारी की तबीयत बिगड़ने से मौत, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews