लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की ओर से लखनऊ में योग जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग अपनाने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता व्यापारी नेता ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर की कोशिकाओं को जागृत कर तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष, व्यापार मंडल के मंत्री संदीप सिंह गौर, सुनील मौर्या सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, पूर्व व वर्तमान अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। 21 जून को मल्टी एक्टिविटी सेंटर पर लगभग 3000 लोग एक साथ योग करेंगे।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली #VaranasiLiveNews