ममदोट में सुबह से रिमझिम बारिश, धान की फसल को होगा लाभ
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब चार बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती के कारण कई स्थानों पर धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे फसल सूखने लगी थी। सुबह हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यह बारिश समय पर हुई है, जिससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसल की बढ़वार बेहतर होगी।
ममदोट में सुबह से रिमझिम बारिश, धान की फसल को होगा लाभ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 04:30 IST
ममदोट में सुबह से रिमझिम बारिश, धान की फसल को होगा लाभ #VaranasiLiveNews
