लीड्स इंडेन फगवाड़ा ने लगाया सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप
लीड्स इंडेन, भुल्लाराई रोड, बैकसाइड न्यू ग्रेन मार्केट फगवाड़ा की ओर से इंडियन ऑयल तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप शुक्रवार 13 फरवरी को गांव भुल्लाराई में को-ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के नजदीक स्थित भुल्लाराई कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुप्ता हॉस्पिटल फगवाड़ा के जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डा. विकास गुप्ता एमबीबीएस, एमएस नेमरीजों की जांच की। इस अवसर पर इंडियन ऑयल जालंधर की फील्ड ऑफिसर निधि भाटिया ने उपभोक्ताओं को एलपीजी के फायदे बताते हुए कहा कि एलपीजी खाना पकाने और हीटिंग के लिए एक कुशल और किफायती ईंधन है। यह पारंपरिक ईंधन की तुलना में कम प्रदूषण करता है और कई क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भारत में एलपीजी को "रसोई गैस" के रूप में जाना जाता है, और यह देश में खाना पकाने के लिए एक प्रमुख ईंधन है। इस अवसर पर उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी से पूर्व किए जाने वाले प्री-डिलीवरी चेक (पीडीसी) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
लीड्स इंडेन फगवाड़ा ने लगाया सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:46 IST
लीड्स इंडेन फगवाड़ा ने लगाया सेफ्टी क्लिनिक कैंप और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप #VaranasiLiveNews
