Delhi NCR News: मोदी के 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का हमला
-आप सांसद ने नफरत, वोट चोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, 2047 के लक्ष्य पर भी साधा निशानाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने उन पर निशाना साधा है। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इन वर्षों में देश में नफरत की राजनीति, वोट चोरी, सरकारें गिराने-बनाने और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों को संरक्षण देने का काम हुआ। मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और बुधवार को सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे किए।संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य तक पहुंचने में अभी लंबा समय है और देश को मौजूदा समस्याओं से पहले निपटने की जरूरत है। उन्होंने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए सरकार पर गड्ढों वाली सड़कों, पेपर लीक, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति को लेकर निशाना साधा।आप नेता ने एमएसएमई और छोटे उद्योगों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में छोटे और कुटीर उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। अग्निवीर योजना को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की और दावा किया कि इससे सेना की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को मौजूदा समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री ने बुधवार को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि देश इस लक्ष्य को हासिल करेगा।
#SanjaySinghAttacksModiOnHis25thBirthday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 15:53 IST
Delhi NCR News: मोदी के 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का हमला #SanjaySinghAttacksModiOnHis25thBirthday #VaranasiLiveNews
