VIDEO: बैनामा की सूचना पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आ धमके वकील, हुई तकरार; ई-रजिस्ट्री का विरोध

ई-रजिस्ट्री के विरोध में बाह के वकील, स्टांप वेंडर एवं दस्तावेज लेखक शुक्रवार को चौथे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से दिन भर वादकारी एवं ग्रामीण किसान भटकने को मजबूर रहे। सुबह 11 बजे सब रजिस्ट्रार कार्यालय के दूसरे दरवाजे से बैनामा होने की सूचना पर वकील आ धमके। बैनामा को लेकर वकीलों की सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मौजूद लोगों से जम कर तकरार हुई। दो बैनामा कमीशन पर होने की स्थिति साफ होने पर मामला शांत हो सका। यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवध नरायन शर्मा, हरिओम पांडेय, आनंद प्रकाश पचौरी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुशील भदौरिया, मुदस्सिर हुसैन, वसीम पठान, चंद्रेश यादव, गिरजेश भदौरिया, श्रीप्रकाश तैनगुरिया, आशीष राठौर, डंबर सिंह यादव, दानिश हुसैन, संजीव यादव, दिलीप गोला, फरेन्द्र सिंह गुर्जर आदि ने कहा है कि ई-रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू होने से दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका प्रभावित होगी, मंहगाई और बेरोजगारी से जूझते परिवारों को राहत देने के लिए सरकार ई-रजिस्ट्री की व्यवस्था को समाप्त करे।

VIDEO: बैनामा की सूचना पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आ धमके वकील, हुई तकरार; ई-रजिस्ट्री का विरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बैनामा की सूचना पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आ धमके वकील, हुई तकरार; ई-रजिस्ट्री का विरोध #VaranasiLiveNews