VIDEO: आगरा के खेरागढ़ तहसील में वकीलों और स्टांप वेंडर ने दिया धरना
आगरा के खेरागढ़ तहसील परिसर में शुक्रवार को ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों ने धरना दिया। इस दौरान वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह सिकरवार ने बताया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों एवं स्टाम्प विक्रेताओं की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट एवं स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहे।
VIDEO: आगरा के खेरागढ़ तहसील में वकीलों और स्टांप वेंडर ने दिया धरना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:37 IST
VIDEO: आगरा के खेरागढ़ तहसील में वकीलों और स्टांप वेंडर ने दिया धरना #VaranasiLiveNews
