ललितपुर: ग्राम तेरा के पास खेत में लगी आग से पाइपलाइन जली, टेस्टिंग के लिए डाली गई थी, पेयजल आपूर्ति नहीं होगी बाधित
ग्राम तेरा की ओर जाने वाली पाइपलाइन में आग लग गई, इसका कारण किसानों के खेतों में अवशेष का जलना बताया जा रहा है। तो वहीं पूर्व में ग्राम तेरा व टपरियन के लिए यह अतिरिक्त पाइप लाइन सालभर पहले टेस्टिंग के लिए डाली गई थी। लेकिन वर्तमान में इससे सप्लाई न होने से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति में बाधा नहीं होगी। ग्राम तेरा के समीप अचानक खेत में लगी आग ने पाइपलाइन जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जल निगम को दी, तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस लाइन को काटकर अलग कर दिया। इस पाइप लाइन से आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के संभावना जाहिर की जा रही है। ग्राम प्रधान ओमकेश यादव ने बताया कि एक हजार मीटर पाइप लाइन जलकर खाक हुई हैं। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह लाइन भूमि के अंदर से होती, तो आग से प्रभावित न होती। जल निगम के अधिशासी अभियंता अविनाश सिंह ने बताया कि यह अतिरिक्त पाइप लाइन डाली गई थी। लेकिन वर्तमान में इससे पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी। पेयजल आपूर्ति के जो लाइन डाली गई है, वह जमीन के अंदर है जो सुरक्षित है। ग्रामीण किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति में न रहें।
ललितपुर: ग्राम तेरा के पास खेत में लगी आग से पाइपलाइन जली, टेस्टिंग के लिए डाली गई थी, पेयजल आपूर्ति नहीं होगी बाधित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 12:58 IST
ललितपुर: ग्राम तेरा के पास खेत में लगी आग से पाइपलाइन जली, टेस्टिंग के लिए डाली गई थी, पेयजल आपूर्ति नहीं होगी बाधित #VaranasiLiveNews
