पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति हटाए जाने पर करन माहरा ने उठाए सवाल
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रुद्रपुर के इंदिरा चौक से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति हटाए जाने पर सवाल उठाए। माहरा ने कहा कि मूर्ति हटाया जाना केवल एक प्रतिमा को हटाना नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास और एक सशक्त महिला नेतृत्व के सम्मान पर सीधा आघात है। सरकार आखिर किस मानसिकता के तहत इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रही है क्या विकास का मतलब यह है कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले नेताओं की स्मृतियों को ही समाप्त कर दिया जाए
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति हटाए जाने पर करन माहरा ने उठाए सवाल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 08:16 IST
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति हटाए जाने पर करन माहरा ने उठाए सवाल #VaranasiLiveNews
