कानपुर: अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने चलाया अभियान

सेंट्रल व गोविंदपुरी स्टेशन से जुड़े आउटर क्षेत्रों में ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य व पेय पदार्थ बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई अमर उजाला में सोमवार को प्रकाशित अवैध वेंडरों का जाल शीर्षक से फोटो व खबर प्रकाशित होने के बाद की गई। झकरकटी स्थित टुनटुनिया क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकते ही अवैध वेंडर पानी और शीतल पेय की बोतलें लेकर कोचों में चढ़ जाते थे और बिना किसी वैध अनुमति के यात्रियों को सामान बेचते थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ गोविंदपुरी पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम के पहुंचते ही अधिकांश अवैध वेंडर मौके से फरार हो गए। पूरे दिन चली निगरानी और चेकिंग के कारण आउटर पर खड़ी ट्रेनों में कोई भी अवैध वेंडर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आरपीएफ अधिकारी सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कानपुर: अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने चलाया अभियान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने चलाया अभियान #VaranasiLiveNews