कानपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित हवा महल होटल के पास रविवार को सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मूलरूप से बांदा निवासी 75 वर्षीय रामलाल वर्तमान में हवामहल होटल के पीछे रहते है। वह रविवार को वह किसी काम से बाहर निकले थे। इस दौरान उन्हें हाईवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पीआरवी ने एंबुलेंस की मदद से घायल को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज से चालक की की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कानपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 17:24 IST
कानपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल #VaranasiLiveNews
