Shimla: डीसी मंडी के न आने से जनता हुई परेशान, खेल मंत्री ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष, खेल एवं विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। यह नोटिस 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह के दौरान तय सरकारी प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने को लेकर दिया गया है। खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने बताया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 25 जनवरी की शाम मंडी पहुंचे थे, जिसकी पूर्व सूचना प्रशासन को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद प्रोटोकॉल के अनुसार उपायुक्त मंडी न तो मौके पर मौजूद थे और न ही उनकी ओर से किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मंत्री ने कहा कि उन्हें किसी तरह की व्यक्तिगत आवभगत की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन उपायुक्त के न होने से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे जनता में रोष देखने को मिला। यादविंदर गोमा ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल प्रोटोकॉल उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं और मंत्री पद की गरिमा भी प्रभावित हुई है। मंत्री ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और जनता दोनों के प्रति जवाबदेह रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
Kangra: डीसी मंडी के न आने से जनता हुई परेशान, खेल मंत्री ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 20:18 IST
Kangra: डीसी मंडी के न आने से जनता हुई परेशान, खेल मंत्री ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस #VaranasiLiveNews
