VIDEO: कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया दीनदयाल धाम का निरीक्षण

मथुरा में संत कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने बुधवार को फरह ब्लॉक के गौ ग्राम परखम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। इसके बाद संत ने दीनदयाल धाम में संचालित उद्योग केंद्र और सिलाई केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण कार्यों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि केंद्रों पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल, अखिल भारतीय गौ सेवा संयोजक अजित, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हेमेंद्र यादव आदि माैजूद रहे।

VIDEO: कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया दीनदयाल धाम का निरीक्षण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया दीनदयाल धाम का निरीक्षण #VaranasiLiveNews