लखीमपुर खीरी में शान से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे
लखीमपुर खीरी में पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न जिलेभर में जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। जुलूस अकीदत और एहतिराम के साथ निकाला गया। जुलूस में लोग पैदल, वाहनों, बाइक और ऊंट, घोड़ों पर सवार होकर बड़ी संख्या में शामिल होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकले। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मरकजी कमेटी की तरफ से आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह मोहल्ला गोटैयाबाग से मीलाद, सलात और सलाम के बाद निकाला गया। इस बीच जगह-जगह लंगर होते रहे और लोगों ने नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए।
लखीमपुर खीरी में शान से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2025, 21:17 IST
लखीमपुर खीरी में शान से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा के गूंजे नारे #VaranasiLiveNews
