मेरठ: फूलबाग कॉलोनी में जैनाचार्य सौरभ सागर जी का दो दिवसीय मंगल प्रवास शुरू, 27 अक्टूबर को होगा भक्तामर विधान

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सोमवार को जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का दो दिवसीय मंगल प्रवास शुरू हुआ। सुबह 8:30 बजे मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनकी अगवानी कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में जयकारों और भक्ति से माहौल धर्ममय हो गया। सकल जैन समाज फूलबाग कॉलोनी क्षेत्र समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, मंगल प्रवास के दूसरे दिन 27 अक्टूबर को श्री भक्तामर विधान का आयोजन किया जाएगा। विधानाचार्य संदीप जैन शास्त्री इस विधान को संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार जैन, उपाध्यक्ष अतुल कुमार जैन, मंत्री नवीन कुमार जैन, उपमंत्री संजय जैन और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन सहित समाज के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

मेरठ: फूलबाग कॉलोनी में जैनाचार्य सौरभ सागर जी का दो दिवसीय मंगल प्रवास शुरू, 27 अक्टूबर को होगा भक्तामर विधान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 07:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मेरठ: फूलबाग कॉलोनी में जैनाचार्य सौरभ सागर जी का दो दिवसीय मंगल प्रवास शुरू, 27 अक्टूबर को होगा भक्तामर विधान #VaranasiLiveNews