फतेहाबाद के टोहाना में ओवरलोड वाहनों ने तोड़े फुटपाथ पर लगे पौधे, समाजसेवी ने जताया रोष
चंडीगढ़ रोड पर देर रात ओवरलोड वाहनों ने फुटपाथ पर लगाए गए पेड़-पौधों को तोड़ दिया। इससे पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री-गार्ड भी टूटकर सड़क पर बिखर गए। सुबह मौके पर पहुंचे लोगों ने नुकसान देखकर रोष जताया। समाजसेवी राजेंद्र बल्ली ने बताया कि यह पौधे लाला छज्जू राम पहाड़िया मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से लगाए गए थे। इसमें सरकार की कोई मदद नहीं है, सारा पैसा जनता का लगा है और ट्रस्ट के लोग केवल सेवादार के रूप में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात को ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर गुजरते हैं, जिससे आए दिन पौधे और ट्री-गार्ड टूट रहे हैं। राजेंद्र बल्ली ने आरोप लगाया कि इस बारे में पहले भी थाने में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि रात को करीब तीन घंटे तक वे इन वाहनों के पीछे घूमते रहे, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि देर रात चंडीगढ़ रोड पर ओवरलोड वाहनों की जांच की जाए और पौधे तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो, ताकि जनता के पैसे से की गई हरियाली को बचाया जा सके।
फतेहाबाद के टोहाना में ओवरलोड वाहनों ने तोड़े फुटपाथ पर लगे पौधे, समाजसेवी ने जताया रोष #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 11:33 IST
फतेहाबाद के टोहाना में ओवरलोड वाहनों ने तोड़े फुटपाथ पर लगे पौधे, समाजसेवी ने जताया रोष #VaranasiLiveNews
