रोहतक में सुबह हल्की धुंध छाई, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा
रोहतक में सुबह-शाम ठंड व दिनभर मौसम साफ बना हुआ है। वीरवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। सुबह करीब आठ बजे निकली धूप ने लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस ही कम है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 132 रहा।
रोहतक में सुबह हल्की धुंध छाई, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 08:33 IST
रोहतक में सुबह हल्की धुंध छाई, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा #VaranasiLiveNews
