फरीदकोट में नशा तस्करों से परेशान लोगों ने घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए 'नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम' चलाई जा रही है जिसके तहत आए दिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकार का कहना है कि नशे पर बड़ी मात्रा में लगाम लगी है मगर फरीदकोट जिले के भीतर इसका असर सीमित नजर आ रहा है। फरीदकोट जिले के हल्का कोटकपूरा के राम बस्ती में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले दो लोगों पर कथित रूप से नशा बेचने के आरोप हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों मोहल्ले में नशा बेचते हैं मगर पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जब भी वे इन्हें नशा बेचने से रोकते हैं तो ये कथित रूप से गुंडागर्दी करते हैं। गांववालों ने आरोप लगाया कि जो लोग कथित नशा तस्करी करते हैं। वे मोहल्ले के गुरुद्वारे साहिब की आड़ लेकर यह कार्य करते हैं और अपने गुरू साहिब के बाणे को ढाल बनाकर उपयोग करते हैं। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन इस मामले को एक सामान्य आपसी लड़ाई-झगड़े के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मोहल्ले वाला इन्हें रोकता है तो वे गुंडागर्दी करते हैं। मोहल्लेवासियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने घरों के बाहर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर लगाए हैं, किसी ने जबरन नहीं लगाए।
फरीदकोट में नशा तस्करों से परेशान लोगों ने घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 11:07 IST
फरीदकोट में नशा तस्करों से परेशान लोगों ने घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर #VaranasiLiveNews
