ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप

बीकापुर। सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। निबंधन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने पूरे दिन प्रदर्शन किया, जिससे रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह ठप रहा। लगातार तीसरे दिन भी क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरनारत दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि सरकार ई-स्टांप के बाद अब ई-रजिस्ट्री लागू कर उनकी भूमिका समाप्त करना चाहती है, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं उप निबंधक संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था केवल उन मामलों में लागू होगी, जहां कोई संस्थागत संस्था क्रेता होगी। इसके बावजूद गलतफहमी के कारण आंदोलन जारी है। धरने में दयाशंकर शर्मा सहित करीब दो दर्जन दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता शामिल रहे।

ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप #VaranasiLiveNews